समराला चौक में मैकेनिक की दुकान से इनोवा कार लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को लुधियाना पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़ने के बाद पता चला कि वो अंतरराज्यीय गिरोह है। आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई इनोवा, सेंट्रो और कई गाड़ियों के पुर्जे बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं और जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देने की बात कही है।
सीसीटीवी फुटेज को लिंक करते नोएडा पहुंची पुलिस समराला चौक से 21 जनवरी को इनोवा लूटने के मामले के बाद थाना डिवीजन 3 और चौकी धर्मपुरा पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी थी। पुलिस ने करीब 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें लुटेरों का रूट पुलिस को दिल्ली का मिला। जब पुलिस दिल्ली पहुंची तो वहां की पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो लिंक नोयडा में मिला। जहां सिल्वर इनोवा सीसीटीवी में जाती नजर आई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दो दिन तक दिल्ली में रुकी। जैसे ही पुलिस को सही टाइम दिखा तो उन्होंने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर वहां की एक मार्केट में कबाड़ी की दुकान पर रेड कर दी। वहां पुलिस को इनोवा मिली, जिस पर हरियाणा का नंबर लगा था। एक सेंट्रो भी मिली, जिसके दरवाजे और सीटें सब अलग की थी। पुलिस को कुछ और वाहनों के पुर्जे भी मिले हैं। इन्हें ट्रक में लादकर पुलिस लुधियाना ले आई।
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार
दो दिन तक दिल्ली में रही पुलिस, गाड़ी के साथ मिले कई गाड़ियों के पुर्जे
गाड़ियों से मिली नंबर प्लेटें
पुलिस को वहां से कुछ नंबर प्लेटें भी मिली हैं। इसमें से कोई यूपी की तो कोई हरियाणा की थी। इसके अलावा पंजाब की भी नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पंजाब से गाड़ियां लूटी है और उन्हें नोयडा लाकर कबाड़ी को बेच दिया। कुछ गाड़ियां सस्ते में ऐसे ही बेच दीं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर से पकड़े गए लुटेरों मे से दो लुधियाना, एक दिल्ली का है। उनके साथ एक और शख्स शामिल है, जोकि हरियाणा में रहता है। जिस इंडिगो में लुटेरों ने लुधियाना में इनोवा लूटी थी, वो भी लूटी हुई थी।
<img src="images/p2.png"कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले को क्लियर किया जाएगा। -कमलदीप सिंह, एसएचओ, डिवीजन 3