बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना के बाद षष्ठी को श्रद्धालुओं ने यमुना में सरस्वती देवी की मूर्ति का विसर्जन किया। सनौली रोड पर मां सरस्वती के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार सुबह से ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों का यमुना नदी पर पहुंचना शुरू हो गया था।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे व ढोल पर मां सरस्वती के गीतों पर नृत्य किया। यमुना में स्नान कर विधिविधान से मां सरस्वती की पूजा की और और सुख-शांति की कामना की।
सनौली ़यमुना में सरस्वती देवी की मूर्ति विसर्जित करते श्रद्धालु। फोटो|भास्कर