नथाना| प्रापर्टी टैक्स की वसूली के खिलाफ नगर पंचायत निवासियों ने ईओ के दफ्तर के आगे धरना दिया। संबोधित करते हुए इंकलाबी केंद्र के जगजीत सिंह लहरा मोहब्बत,भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ग्रुप के सूबा मीत प्रधान गुरदीप सिंह रामपुरा,बूटा सिंह तुंगवाली, रामपाल सिंह, सिद्धूपुर ग्रुप के गुरमेल सिंह लहरा, भोला सिंह कोटड़ा, क्रांतिकारी ग्रुप के प्रशोत्म मेहराज ने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी गांव निवासियों से नए और पुराने मकान की नई उसारी के लिए प्रापर्टी टैक्स की जबरन वसूली कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि अगर मसले का जल्द हल न किया तो 15 फरवरी को नए एक्शन का एलान किया जाएगा।
भुच्चो मंडी में प्रदर्शन करते दर्जा चार कर्मचारी।