तोरपा | एनएचपीसी शिव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। फ्रेंडस क्लब ने आयोजित किया था। इसमें बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिन्दी, नागपुरी, भक्ति गानों के साथ ही बच्चों ने डीजे व लोकल गाना पर नृत्य प्रस्तुत किया। सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला अफजाई किया। एकल डांस सहित ग्रुप नृत्य का भी शानदार प्रदर्शन कर बच्चों ने उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। चालीस से ज्यादा बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इनमें एकल नृत्य में प्रथम मेरी सृजन कंडुलना, द्वितीय स्थान पर पल्लवी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, तृतीय स्थान पर तुलसी सिंह रहे वहीं समूह डांस में प्रथम माता ग्रुप, द्वितीय पाली कुमारी व ग्रुप तथा कल्पना व ग्रुप रहे। प्रतियोगिता में शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली खूंटी के अरुण नायक को स्पेशल पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का उद््घाटन फ्रेंडस क्लब के सभी सदस्य की मम्मियों द्वारा किया गया। संचालन दीपक तिग्गा व अभिषेक राय ने किया।